दिमाग को तेज करने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:35

ये पांच जूस आपके बच्चे के दिमाग को रखेंगे तंदरुस्त

आजकल कंपीटिशन के दौर में हर मां-बाप को अपने बच्‍चे के आगे बढ़ने की चिंता सताती रहती है. उन्‍हें लगता है कि उनके बच्‍चे का उतना शारीरिक विकास नहीं हो रहा है, जितना उसकी उम्र में हो जाना चाहिए. इसके साथ ही मां-बाप यह भी चाहते हैं कि उनका बच्चा दिमागी रूप से भी सबसे आगे रहे. यानि वो पढ़ाई में टॉप करे, खेलों में भी आगे बढ़े और दूसरे कामों में भी अच्छा करके दिखाए.

ऐसे में बच्चे के दिमाग पर अधिक जोर पड़ने लगता है, इसलिए जरूरी है कि बच्‍चे का मानसिक विकास बेहतर हो. इसके जरूरी है, उसे न्यूट्रीशनल खाना मिले. 5 साल की उम्र तक बच्चे का दिमाग और उनका नर्वस सिस्टम बहुत तेजी से बढ़ता है, इसीलिए इस उम्र में अच्छे खाना-पीना और सही न्यूट्रीशनल तत्वों का सेवन आवश्यक हो जाता है. अपने बच्चे की दिनचर्या में शामिल कीजिए इन जूसों को और रखिए उसके दिमाग को तंदरुस्त.

अनार का जूसः अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. शोध के मुताबिक यह ब्रेन सेल्स को डेमेज होने से बचाता है. इसमें ग्रीन टी और रेड वाइन से ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट होता है.

चुकंदर का जूसः यह जूस दिमाग तक जाने वाले रक्त प्रवाह को तेज करता है. यह दिमाग को तेज करने के साथ-साथ डेमेंशिया यानी मेमोरी लौस से भी बचाता है.

टमाटर का जूसः टमाटर में विटामिन ए, डी और सी भारी मात्रा में होता है. इससे त्वचा में निखार तो आता ही है साथ ही मैमोरी भी तेज होती है.

एलोवेरा जूसः बी-6 विटामिन से भरपूर एलोवेरा जूस आपके बच्चे की मेमोरी को तेज करने में मदद करता है. स्वाद में भले ही यह अच्छा ना लगे लेकिन यह बच्चों के दिमाग के लिए बेस्ट टॉनिक होता है. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसे आप अमरूद के जूस या लीची के साथ मिलाकर भी अपने बच्चे को दे सकते हैं.

नारियल पानीः बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि हमारे ब्रेन को भी फैट की आवश्यकता होती है. नारियल में फैट होता है और यह दिमाग तेज करने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info